फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Warning notice given to 272 people after finding dengue and malaria larvae

Hisar News: डेंगू-मलेरिया के लारवा मिलने पर 272 लोगों को थमाए चेतावनी नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Warning notice given to 272 people after finding dengue and malaria larvae
हिसार। जिले के डेंगू और मलेरिया बुखार के केस सामने आ रहे हैं। इस सीजन में डेंगू के आठ और मलेरिया के 3 मामले आ चुके हैं। केस सामने आने के बाद जिला मलेरिया विभाग की तरफ शहर में जागरूकता अभियान चलाकर घरों में लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। अभी तक 272 लोगों को चेतावनी नोटिस दिए जा चुके है। दोबारा लारवा मिलने पर चालान किया जाएगा। वहीं विभाग की तरफ से जहां से केस सामने आए है वहां पर फॉगिंग करवाई है।
विज्ञापन

रविवार को मनाएं ड्राई डे
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि इस सीजन में डेंगू के 8 केस सामने आ चुके हैं। मार्च माह से ही लोगों को डेंगू और मलेरिया बुखार के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विभाग की तरफ से 35 टीमों का गठन किया है। ये टीमें घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही है। जिन घरों में लारवा मिल रहा है उनके मकान मालिकों को चेतावनी नोटिस दिए जा रहे हैं। दोबारा लारवा मिलने पर 200 से 2000 हजार रुपये की चालान किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि रविवार को ड्राई डे मनाना चाहिए। घर की हौदी, पानी की टंकियों, कूलर आदि को साफ करना चाहिए ताकि उनमें लारवा न हो। इसके अलावा घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दे। अगर एकत्रित पानी में लारवा मिले तो उसमें काला तेल डाल दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed