{"_id":"6a9472adb5d113a950022ced","slug":"devotees-performed-a-collective-rudrabhishek-at-chaudharywas-dham-on-shravan-purnima-hisar-news-c-21-hsr1005-941561-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चौधरीवास धाम में श्रावण पूर्णिमा पर भक्तों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चौधरीवास धाम में श्रावण पूर्णिमा पर भक्तों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
विज्ञापन
श्रावण पूर्णिमा पर चौधरीवास धाम में सामूहिक रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चौधरीवास स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। यह सावन मास में चल रही प्रतिदिन रुद्राभिषेक श्रृंखला का अंतिम आयोजन था। इसमें विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे और बालाजी महाराज से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। इसके बाद दरबार में सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। रक्षाबंधन पर भक्तों ने हनुमान जी को रक्षा सूत्र भी अर्पित किए। सभी धार्मिक आयोजन धाम के महंत पीठाधीश्वर गुरुजी पवन जोशी के सान्निध्य में हुए। पुजारी मोनू जोशी ने पूजन कराया।
उन्होंने भगवान भोलेनाथ को पुष्प, बेलपत्र, आक और धतूरा अर्पित कर विशेष रुद्राक्ष से शृंगार किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। शाम को पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष आरती हुई। इसके बाद श्याम आराधना परिवार के सदस्यों ने भजन-कीर्तन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।