फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Action will be taken against those who defame the BSP.

Hisar News: बसपा को बदनाम करने वालों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who defame the BSP.
हिसार में प्रेसवार्ता करते बसपा नेता।
हिसार। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रविवार को सेक्टर 13 में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में पिछले दिनों लेनदेन के मामले में प्रदेश अध्यक्ष पर आरोपियों से मिलीभगत के लगाए गए आरोपों की निंदा की गई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने विपक्षियों पर बसपा को बदनाम करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। डॉ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल से जुड़े एक गिरोह के सदस्यों ने करीब तीन साल पहले प्रदेश के 200 लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की थी। इनमें से कई मामले न्यायालय तक पहुंचे हैं जबकि कई लोग अब भी ठगी गई राशि वापस लेने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह स्वयं समेत कई राज्य कर्मचारी भी उक्त गिरोह से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही है। ऐसे में तीसरे मोर्चे के रूप में बसपा ही भाजपा की जनविरोधी सरकार का अंत कर सकती है। इसी कारण बसपा को बदनाम करने की साजिश रची गई है, लेकिन षडयंत्रकारियों के मंसूबे सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed