फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Voting teams arrive at polling stations

Hisar News: बढ़े कदम...मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदान दल

Sat, 05 Oct 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Voting teams arrive at polling stations
बरवाला के एक बूथ पर मतदान की तैयारियां करती पहुंची पोलिंग पार्टी।
हिसार। महाबीर स्टेडियम में शुक्रवार दोपहर कड़ी धूप के बावजूद मतदान कर्मियों में उत्साह का आलम था। लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए देर शाम तक सभी दल जिले भर में बनाए गए 1,333 केंद्रों पर पहुंच गए। इससे पहले मतदान दलों को प्रशिक्षण देकर ईवीएम और चुनाव सामग्री के बैग संग रवाना किया गया। मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए निजी बसों का अधिग्रहण करने के साथ ही रोडवेज की बसें भी मंगवाईं गईं थीं। जिले भर में 1,495 ईवीएम और 1,333 वीवीपैट मशीनों की व्यवस्था की गई है। सभी दलों ने अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करवाई और वहां व्यवस्थाएं सुनिश्चित की ताकि शनिवार को सबसे पहले मॉक पोल करवाया जा सके।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को महाबीर स्टेडियम में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने सभी दलों को ईवीएम संचालन और वीवीपैट संबंधी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान चेक किया गया कि कोई ईवीएम खराब तो नहीं है। किसी ईवीएम में कोई तकनीकी दिक्कत थी तो उसे बदल दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दल में शामिल कर्मचारियों ने खुद भी ईवीएम का संचालन करके देखा। इसके बाद अपने-अपने बैग लेकर रवाना हो गए। इससे पहले सुबह 9 बजे पोलिंग पार्टियां स्टेडियम में पहुंच गईं थीं।
विज्ञापन

इनके बैठने के लिए विधानसभा क्षेत्र वार व्यवस्था की गई। धूप से बचाव के लिए पंडाल लगाया गया। पोलिंग पार्टियों को एक-एककर बुलाया और बूथ नंबर आवंटित किए गए। पोलिंग पार्टियों ने वहां लगाई गईं स्टॉल से मतदान सामग्री ली और चेक किया। किसी को ईवीएम संबंधी कोई शंका थी तो मास्टर ट्रेनर की मदद ली। इसके बाद शाम 5 बजे के मतदान दलों की रवानगी का सिलसिला चलता रहा। एक मतदान दल में दो पोलिंग ऑफिसर, एक प्रिजाइडिंग ऑफिसर व एक असिस्टेंट पोलिंग ऑफिसर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग को बनाया गर्मी से बचाव का सहारा
दिन में कड़ी धूप होने के कारण मतदान दल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंडाल के नीचे भी गर्मी और उमस थी। हालांकि कर्मचारियों के बैठने के लिए टेंट व पंखों की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद कर्मचारियों ने इधर-उधर पेड़ों की छांव का सहारा लिया। वहीं गर्मी से राहत के लिए बार-बार ठंडे पेयजल से गले को तर कर रहे थे। रवाना होते वक्त अनेक कर्मचारियों ने मतदान सामग्री को ही छाता बना लिया। इस अवसर पर नलवा की रिटर्निंग अधिकारी सी जयाश्रद्धा, हिसार के रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह, बरवाला के रिटर्निंग अधिकारी वेद प्रकाश बेनीवाल, हांसी के रिटर्निंग अधिकारी कुलभूषण बंसल, नारनौंद के रिटर्निंग अधिकारी मोहित महराणा सहित चुनाव से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed