{"_id":"65bd2ac5f9cee82c8107eba6","slug":"viscera-of-girls-body-sent-cause-of-death-will-be-revealed-after-report-hisar-news-c-21-hsr1020-313357-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बच्ची के शव का विसरा भेजा, रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बच्ची के शव का विसरा भेजा, रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
विज्ञापन
हिसार। महाबीर कॉलोनी निवासी मुकेश की 3 महीने की बेटी के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया। बता दें कि वीरवार को निजी अस्पताल के चिकित्सक की लिखी दवा मेडिकल स्टोर से ली थी। दवा पिलाने के बाद घर पहुंचे तो बच्ची की मौत हो गई थी। परिजनों ने विजय नगर के निजी अस्पताल में आकर हंगामा किया था। परिजनों आरोप था कि डॉक्टर और मेडिकल हॉल संचालक की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है। विसरा की रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह पता चलेगी।
बच्ची की मां ज्योतिका ने बताया कि बच्ची को ठंड लग गई थी। इसके प्रभाव के चलते अस्पताल में लाए थे। डॉक्टर ने पर्ची पर दवा लिखी थी। दवा स्टोर संचालक से सीरप लेकर बच्ची को पिलाया था। बच्ची को सीरप पिलाने के बाद जब उसे लेकर घर पहुंचे तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज बिजेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया था।