फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers will get better drinking water facilities in Bahbalpur and Rawalwas Kalan.

Hisar News: बहबलपुर व रावलवास कलां में ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर पेयजल सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers will get better drinking water facilities in Bahbalpur and Rawalwas Kalan.
हिसार। बहबलपुर और रावलवास कलां के ग्रामीणों को जल्द बेहतर पेयजल सुविधाएं मिलेंगी। जनस्वास्थ्य विभाग ने दोनों गांवों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। मानसून के बाद इन परियोजनाओं पर काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बहबलपुर में दूषित पेयजल आपूर्ति और पुराने जल भंडारण टैंकों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। दोनों टैंकों में रिसाव होने के कारण नए क्लीयर वाटर टैंक, दो स्टोरेज एवं सप्लाई टैंक बनाए जाएंगे। साथ ही करीब 20 किलोमीटर लंबी नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 7.59 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वहीं रावलवास कलां में पुरानी एसी-पीवीसी पेयजल लाइनों को बदलकर नई डीआई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। मौजूदा लाइनों में बार-बार लीकेज होने से दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही हैं। इस कार्य पर करीब 2.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed