फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   villagers put the body on road, jam

सड़क पर शव रख लगाया जाम

Sat, 28 Dec 2013 10:25 PM IST
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो।
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो। Updated Sat, 28 Dec 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
villagers put the body on road, jam
तोशाम में बुधवार देर रात आपसी झगड़े में घायल दीपक की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजन और कस्बे के लोग भड़क उठे।
विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को सड़क के बीचोबीच शव रखकर जाम लगा दिया और तोशाम की मार्केट बंद कर दी।

सुबह से शाम तक प्रदर्शनकारी वहीं डटे रहे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तोशाम निवासी दीपक पर बुधवार को पुराना थाना चौक के पास कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

शुक्रवार को दीपक ने हिसार में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी न होने पर भड़क उठे।

शनिवार को व्यापार मंडल के प्रधान राकेश मलिक समेत बड़ी संख्या में लोग मुख्य चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद तोशाम मार्केट बंद करवाने के साथ-साथ जाम लगाने का फैसला लिया गया।

इसके बाद बाजार बंद कर व्यापार मंडल के प्रधान राकेश मलिक के नेतृत्व में लोग सुरेंद्र सिंह चौक पर इकट्ठा हुआ और जाम लगा दिया।

जाम के आधे घंटे बाद डीएसपी पृथ्वीसिंह मृतक के घर पहुंचे और व्यापारियों को बुलाकर बातचीत की। डीएसपी के सामने प्रधान राकेश मलिक ने मांग रखी की आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन


डीएसपी ने लोगों को बताया कि तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी। डीएसपी की इस दलील पर भी व्यापारी संतुष्ट नहीं हुए और करीब एक बजे दीपक का शव सुरेंद्र सिंह चौक पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। करीबन तीन बजे जाम पर बैठे लोगों की 21 सदस्यीय कमेटी ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर प्रशासन को दो घंटे का अल्टीमेटम दिया गया।


करीबन साढे़ तीन बजे एसडीएम अजय चोपड़ा व डीएसपी पृथ्वी सिंह जाम पर बैठे लोगों के बीच आए। एसडीएम के समझाने के बाद भी लोग नहीं मानें।

राकेश मलिक ने कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं उठाया जाएगा।

इस मौके हजकां के प्रदेश प्रवक्ता कमल सिंह, बीएसपी नेता मास्टर नरेंद्र वर्मा, इनेलो के हलका प्रधान रविंद्र पटौदी, नवल किशोर शर्मा, परिवर्तन मंच के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर सतबीर रतेरा, कुलदीप मनसरबास, नानकचंद सरपंच, सुरेश लाठर, मुकेश महतानी. जैना शर्मा, हरीश तोशामिया, सुरेश बागनवाला मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed