फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers expressed anger over taking photos from mobile in school toilet

Hisar News: विद्यालय के शौचालय में मोबाइल से फोटो खींचने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Fri, 16 Feb 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 16 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger over taking photos from mobile in school toilet
बाढड़ा (चरखी दादरी)। गांव बेरला स्थित शहीद हवा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शौचालय में मोबाइल से फोटो खींचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच की अगुवाई में स्कूल में पहुंच कर घटना पर रोष जताया। प्राचार्य ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्यालय में बने शौचालय की दीवार के पीछे बने एक सुराख से बुधवार को कुछ युवकों द्वारा मोबाइल से फोटो खींचे जा रहे थे। वीरवार सुबह एसएमसी सदस्यों व अभिभावकों ने सरपंच प्रतिनिधि की अगुवाई में विद्यालय पहुंच कर घटना पर रोष प्रकट करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर प्राचार्य ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में गांव के ही एक युवक का नाम इस घटना में शामिल बताया है। सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि स्कूल में इस तरह की घटना को किसी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। 24 घंटे में पुलिस ने अगर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण कड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे। वहीं इस बारे में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि बेरला स्कूल से शिकायत मिल चुकी है। इस पर एएसआई सरिता को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed