फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers are adamant on arresting the oxygen plant operator

Hisar News: ऑक्सीजन प्लांट संचालक की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers are adamant on arresting the oxygen plant operator
हिसार। सेक्टर 27-28 में गुप्ता औद्योगिक गैस प्राइवेट लिमिटेड में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से नियाना गांव निवासी कर्मचारी विजेंद्र (38) की मौत के मामले में सदर थाना पुलिस ने प्लांट संचालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपी प्लांट संचालक की गिरफ्तारी के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में धरना दिया। बाद में सदर थाना परिसर पहुंच कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे शव नहीं उठाएंगे। नियाना गांव निवासी विजेंद्र के परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विजेंद्र परिवार में अकेला कमाने वाला था। प्लांट संचालक एक बार भी मृतक के परिवार से बात करने नहीं आया। परिजनों ने जिला प्रशासन को शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम दिया। बाद में ग्रामीणों ने सदर थाना के बाहर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक शव को नहीं लेंगे। आरोपी पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि संचालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed