फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   vijaydasmi festiwal hisar, Rawan hisar, Hisar

जल गया अहंकार का प्रतीक रावण

Wed, 12 Oct 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 12 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
vijaydasmi festiwal hisar, Rawan hisar, Hisar
festiwal - फोटो : Bureau

विजयादशमी पर रेड स्क्वेयर मार्केट में आयोजित कटला रामलीला कमेटी के 119 वें रामलीला मंचन के आखिरी दिन राम व रावण की सेना में युद्ध हुआ। अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण का राम और उसकी सेना ने वध कर दिया। रावण के वध के साथ ही मेघनाथ, कुंभकरण व रावण के पुतले जला दिए गए। सबसे पहले मेघनाथ का पुतला जलाया गया। इसके बाद कुंभकरण और फिर रावण का पुतला जलाया गया। शहर के लोग हजारों की संख्या में आखिरी दिन रामलीला मंचन देखने के लिए पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने शिरकत की।  कमेटी के कार्यकारी प्रधान सज्जन गुप्ता व उनकी टीम ने उनका स्वागत किया। दहशहरा के अवसर पर शहर में अलग अलग कई स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन


सेल्फी स्टिक लेकर आए थे लोग
दर्शकों में मोबाइल से वीडियो बनाने का क्रेज था। इस वीडियो को वे सोशल साइटस पर डालते नजर आए। सैकड़ों दर्शक सेल्फी स्टिक तक लेकर आए हुए थे ताकि ठीक ढंग से इसकी सहायता से वीडियो बनाई जा सके।
विज्ञापन


रावण दहन के बाद शहर में एक घंटा जाम
हिसार। पुराना गवर्नमेंट कॉलेज में दशहरे पर्व पर जैसे ही रावण का दहन हुआ। रावण दहन को  देखने के लिए उमड़ी भीड़ जैसे ही पंडाल से बाहर निकली। आईजी चौक से लेकर, रेड स्क्वेयर मार्केट पुल व नागौरी गेट तक जाम लग गया। यह जाम करीब करीब एक  घंटे बाद खुलवाया जा सका। लोगों द्वारा अपने वाहनों को अग्रसेन भवन, गणेश मार्केट के आसपास खड़ा करने के कारण लोगों को वाहन निकालने में काफी परेशानी हुई, जिस कारण काफी देर तक अग्रसेन भवन के सामने भी जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान लोगों ने वैकल्पिक रूटों को अपनाया। लोगों ने दिल्ली  रोड़ पर आने के लिए अग्रसेन भवन से डीएन कॉलेज चौक से होते हुए वाहनों को  निकाला। वहीं कुछ लोगों द्वारा काठमंडी से पुल के नीचे से दिल्ली रोड पहुंचे। इस दौरान सड़क पर काफी देर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पट्टी लगाकर रोका गया वाहनों को
जाम  से निपटने के लिए रेड स्क्वेयर मार्केट पुल पर वाहनों को पीली पट्टी लगाकर  रोक दिया गया। जिससे अग्रसेन भवन रोड़ से नागोरी गेट तक के जाम को खुलवाया  गया। उसके बाद ही आईजी चौक से रेड स्कवेयर मार्केट पुल से वाहनों को भेजा  जा सका। जाम खुलने के बाद भी सड़क के दोनों ओर लोगों को वाहन ले जाने में  काफी परेशानी हुई।


विद्युत नगर में राम-रावण का युद्घ देखा
हिसार। विद्युत नगर में ब्रदी केदार रामलीला कमेटी ने रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि गांव खरकडी के पूर्व सरपंच लीलूराम,  एक्सईन सत्यपाल शर्मा, एसडीओ राजेश कौशिक ने रावण के पुतले को आग लगाकर दहन  किया। मेघनाद, कुंभकरण के पुतले जलाने से पहले यहां काफी देर तक आतिशबाजी  की गई। इस मौके पर ईश्वर सिंह भारद्वाज, कमेटी के प्रधान गजेंद्र गोसाईं, मंच संचालक हीरो सिंह रावत सहित अन्य ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल तथा मेयर शकुंतला राजलीवाला, समाजसेवी जगदीश जिंदल ने राम-रावण का युद्घ देखा। अतिथियों ने भगवान श्रीराम से आशीर्वाद भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed