फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vij said - break India in the blood of Rahul Gandhi, advice to Congress - declare T-shirts as national uniform

Hisar News: विज बोले-राहुल गांधी के खून में भारत तोड़ो, कांग्रेस को सलाह-टी शर्ट को नेशनल यूनीफॉर्म घोषित कर लें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vij said - break India in the blood of Rahul Gandhi, advice to Congress - declare T-shirts as national uniform
हिसार। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का भारत जोड़ो से कोई ताल्लुक नहीं है। इनके खून में भारत तोड़ो है। जब हिंदुस्तान आजाद हुआ तो कांग्रेस और गांधी परिवार ने दो टुकड़े करवा दिए। वर्ष1984 में सिखों के कत्ले आम किए गए। यह कहना है प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज का।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जनपरिवाद समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि जिस दिन यात्रा शुरू की थी तो राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि बस 145 दिन और। उसके साथ उन्होंने जली हुई निक्कर की फोटो लगाई थी। यानी 145 दिन बाद क्या कांग्रेस हिंदुस्तान में आग लगा देगी? ये तो संकल्प लेकर निकले हैं। अब सर्दी में टी-शर्ट डालकर, काली सफेद दाढ़ी करके घुमा रहे हैं। कांग्रेस बताना चाहती है कि राहुल अब बच्चा नहीं रहा, बड़ा हो गया है। मेकअप करने से कोई बड़ा नहीं होता।
विज्ञापन

कांग्रेस के सभी नेताओं को भी उनके साथ आधी बाजू की टी-शर्ट में घूमना चाहिए। टी-शर्ट को कांग्रेस की नेशनल यूनिफॉर्म घोषित करनी चाहिए। जो नेता या कार्यकर्ता टी-शर्ट न डाले उसे बाहर करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सरकार की कार्य शैली पर बोलने की आदत है और वह बेवजह बोलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मशीनों की जांच के आदेश
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के साथ लगते राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा जाएगा। जिससे राज्य के साथ लगती सीमा के स्थानों में लिंगानुपात की जांच को रोका जा सके, लिंगानुपात में सुधार किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं कि जितनी भी प्रदेश में अल्ट्रासाउंड की मशीनें लगी हुई हैं, उन सभी का निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed