फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vicious arrested for cash withdrawal by preparing ATM card clone

एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर नकदी निकालने वाला शातिर गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vicious arrested for cash withdrawal by preparing ATM card clone
गिरफ्तार किए गए युवक के साथ पुलिस टीम। - फोटो : Hisar
एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने वाले शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर की रामसिंह कॉलोनी में रहने वाले आरोपी युवक ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व महाराष्ट्र में कई लोगों को अपना निशाना बनाते हुए उनके बैंक खातों से नकदी निकाली है।
विज्ञापन

डीएसपी विनोद शंकर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रामसिंह कॉलोनी निवासी अनिल कुमार काफी समय से एटीएम से पैसे निकालने का काम कर रहा था। वह एटीएम के आसपास खड़ा हो जाता था और भोले-भाले लोगों से एटीएम कार्ड लेकर उसका क्लोन तैयार कर लेता था। उसके बाद वह उसे मशीन से स्वैप कर लेता था। उसके बाद बैंक खाते से पैसे निकालने का काम करता था। उसने हांसी के तिकोना पार्क के पास स्थित एक एटीएम बूथ से ऐसे ही किसी व्यक्ति का कार्ड लेकर उसका क्लोन तैयार कर लिया। उसके बाद उसने उसके खाते से पैसे उड़ा दिए। पुलिस ने जांच शुरू की तो एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज में अनिल कुमार दिखाई दिया। पुलिस जांच में उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने उसे रामसिंह कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पेशेवर चोर है
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशेवर चोर है। एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर वह हांसी के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान व हरियाणा में कई जगह लोगों को निशाना बनाकर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल चुका है। डीएसपी के अनुसार उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान होगा खुलासा
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कई बातों के बारे में पता लगाने का प्रयास करेगी। उससे अब तक की गईं ठगी के बारे में पूछा जाएगा। कितने लोगों से और कितने रुपयों की ठगी वह कर चुका है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि इस ठगी के काम को वह अकेला ही अंजाम देता था या फिर उसकी कोई और भी मदद करता था।

मशीन पर एटीएम का डाटा कॉपी कर डमी एटीएम में क्लोन तैयार करता था अनिल
डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि आरोपी अनिल एटीएम बूथ पर लोगों की मदद करने के बहाने उनसे कार्ड ले लेता था। मशीन पर उनके कार्ड का डाटा कॉपी करके और उसे डमी कार्ड में डालकर क्लोन तैयार करता था। इसके बाद वह लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था। पुलिस ने अनिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed