{"_id":"57a0f0c24f1c1bf7702b975c","slug":"vice-chanceler-of-gju-accused-misbehave-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति पर जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप, भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति पर जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप, भड़के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
कुलपति जीजेयू
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजेयू में अपनी अटकी हुई स्कॉलरशिप लेने पहुंचे अनुसूचित वर्ग के छात्रों ने कुलपति पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में पूर्व छात्र शिकायत लेकर पुलिस के पास भी पहुंचे। हालांकि देर शाम छात्रों ने शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
जीजेयू के पूर्व छात्र महेंद्रगढ़ निवासी अशोक कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले 2 दिनों से एससी की स्कॉलरशिप के लिए वो चक्कर काट रहा है। लेकिन अधिकारी उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। मंगलवार को मामले को लेकर कुलपति टंकेश्वर कुमार से मिलने गए।
विज्ञापन
अशोक का आरोप है कि जब कुलपति के पैर छूए तो वे भड़क गए। इसके बाद कुलपति बोले क्या प्रूफ है कि आप संबंधित जाति से हो। महेंद्रगढ़ के तो कई प्रकरण फर्जी हैं। इस पर छात्रों ने विरोध किया तो कुलपति ने उन्हें बाहर निकालना शुरू कर दिया। जाति पर कथित कटाक्ष किए जाने से छात्र भड़क गए। गुस्साए छात्रों ने वीसी टंकेश्वर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रोफेसर्स ने मनाया छात्रों को
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को प्रॉक्टर संदीप राणा, प्रोफेसर कुलदीप बंसल, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर बलजीत सिंह ने मनाने का प्रयास किया। बाद में शिक्षकों ने छात्रों को मनाते हुए दोबारा कुलपति से मिलवाया। शाम को छात्रों ने पुलिस में कुलपति के खिलाफ दी शिकायत वापस ले ली।
मैंने विद्यार्थियों से ऐसा कुछ नहीं कहा। डॉक्यूमेंट के बारे में जरूर पूछा था। हमारे लिए सब बच्चे समान हैं। मुझे नहीं पता कि वह विद्यार्थी किस जाति का है। मैंने अपने खुद के नाम के आगे कभी जाति नहीं लगाई तो बच्चों से जाति पूछना तो बहुत दूर की बात है। बात रही स्कॉलरशिप की तो पता चला है कि वह कोई टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण रुकी हुई है।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, जीजेयू