फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Verbal attack on Bhupendra Singh Hooda

Hisar News: पूर्व मंत्री संपत सिंह ने बगैर नाम लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोला जुबानी हमला

Sun, 19 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Verbal attack on Bhupendra Singh Hooda
हिसार। पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जुबानी हमला बोला। कांग्रेस की गंदगी को निकालने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जब तक गंदगी बैठी रहेगी, काम नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को कांग्रेस के ही कुछ लोग जीता रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री संपत सिंह ने कहा कि किसानों, जवानों, पहलवानों, कर्मचारियों और व्यापारियों ने लाठियां खाईं। माहौल कांग्रेस के हक में बना दिया। जनता लोकसभा की दस की दस सीट कांग्रेस को देना चाहती थी। हालांकि आप दस नहीं चाहते थे। मकर संक्रांति के दिन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने सभा बुलाई थी। इस सभा को संबोधित करते हुए संपत सिंह ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ में श्रुति चौधरी को टिकट मिलती तो शत-प्रतिशत कांग्रेस जीतती। इस खुन्नस में टिकट काट दिया कि अगर यह बन गई तो सीएम बनने में दिक्कत करेगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम में राजबब्बर को लाने का क्या मतलब बनता था, वहां कैप्टन अजय सिंह का टिकट काट दिया। फरीदाबाद में खेल हुआ। करनाल में जो खेल हुआ उससे हर आदमी समझ गया कि कांग्रेस की स्टेट का टिकट देने वाले भाजपा से मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल में मनोहर लाल को जिताने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने प्यादा खड़ा कर दिया। नेताओं ने लोगों के इच्छा के खिलाफ काम किया। आज के दिन राजनीति में मेरे से सीनियर कोई नहीं है। कोई बुरा माने तो माने। 1982 में आजाद जीतकर आया था। अरे भले आदमी कुछ तो सोचते। 2009 में आपकी सरकार किसने बनाई थी। जब आपकी 40 सीट आई तो संपत सिंह ने लोकदल को ठोकर मारकर कांग्रेस को ज्वाइन किया था। मैं नहीं आता तो आपकी 30-32 सीट भी नहीं आती।

मैंने हमेशा लोगों की सेवा की है। पता नहीं क्यूं अपने अंदर ही अंदर भय मान लेते हैं। शायद चौधरी बंसीलाल ने मेरे बारे में कुछ कह दिया था।
इस कारण भय खाते होंगे। 2019 में मेरा टिकट काटकर भाजपा को दे दिया, 2024 में भी ऐसा ही किया। इसका मतलब बीजेपी को कौन जिता रहा है, कांग्रेस के लोग ही जिता रहे हैं। आप कैसे विश्वास करेंगे, नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed