फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vehicles parked outside the society caught fire, three cars and eight two-wheelers burnt

Hisar News: सोसायटी के बाहर खड़े वाहनों में लगी आग, तीन कारें और आठ दुपहिया जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked outside the society caught fire, three cars and eight two-wheelers burnt
अर्बन एस्टेट टू में आग लगने से जली बाइक और गाड़ियां।
हिसार। शहर की डीसी-एमसी कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब पौने पांच बजे सिल्वर अपार्टमेंट के बाहर खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 3 कारें व 8 दुपहिया वाहन पूरी तरह जल गए। दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर पीछे धकेल देने से उनका बचाव हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


डीसी-एमसी कॉलोनी में सिल्वर अपार्टमेंट नाम से सोसायटी बनी हुई है। चार मंजिला भवन में करीब 25 फ्लैट हैं। पार्किंग के लिए बेसमेंट में व्यवस्था है, लेकिन लोग भवन के आगे पोर्च पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। सुबह एक महिला ने देखा कि एक स्कूटी में आग लगी है और हवा की गति तेज होने के कारण आसपास के वाहनों को भी चपेट में ले लिया है। उसने आरडब्ल्यूए के महासचिव राकेश आर्य को सूचना दी। इसके बाद लोग मौके पर जुट गए। करीब 5:20 बजे डायल 112 की गाड़ी पहुंची। कर्मचारियों ने दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें धक्का देकर पीछे किया। इससे दोनों आग की चपेट में आने से बच गईं। करीब 5:15 बजे अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिली और 5:25 बजे दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। ऐसे में केमिकल डालकर करीब पौने घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया लिया। हालांकि तब तक 3 कारें और 8 दुपहिया वाहन जल चुके थे। दुपहिया में बुलेट बाइक व स्कूटी भी शामिल हैं। लीडिंग फायरमैन सुभाष ने बताया कि सूचना मिलने के 10 मिनट बाद ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग से तीन कारों सहित 11 वाहन जले हैं।
विज्ञापन




आग की तेज लपटों के कारण सोसायटी से बाहर नहीं आ सके लोग

अर्बन एस्टेट टू आरडब्ल्यूए के महासचिव राकेश आर्य ने बताया कि उनके पास सुबह 5:10 बजे एक महिला का फोन आया कि सिल्वर अपार्टमेंट के बाहर वाहनों में आग लगी हुई है। इस पर तुरंत घर से बाहर आए। तब तक दो गाड़ियों व कई दुपहिया वाहनों में आग लगी हुई थी। इससे पहले सोसायटी में रहने वाले मदन लाल दुआ व पड़ोस में रहने सुरेंद्र गुप्ता अपनी गाड़ियों को वहां से हटा चुके थे। उनके देखते ही देखते आग ने वहां खड़ी आई 20 गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सोसायटी के लोग सोसायटी से बाहर ही नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में खरीदी थी नई आई 20 कार

शिवम मित्तल ने बताया कि उसके भाई सागर ने 25 दिसंबर को नई आई 20 कार खरीदी थी। 20 दिन पहले ही गाड़ी का नंबर आया था। जिस समय यह हादसा हुआ, वह सभी सोए हुए थे। उनके माता-पिता ने धुआं उठता देखा तो बाकी परिवार वालों को बताया। हालांकि उनकी स्कूटी बच गई। उनके रिश्तेदार सिद्धार्थ की भी स्कूटी इस हादसे में जल गई। मोहित जैन ने बताया कि इस हादसे में उनकी दो कार जल गईं, जिनमें एक वैन्यू व दूसरी स्विफ्ट थी।



मेयर बोले-पुलिस में शिकायत दो

मेयर प्रवीण पोपली व पार्षद संजय डालमिया मौके पर पहुंचे। मेयर ने पीड़ितों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। पड़ोस के घर में लगा सीसीटीवी भी खराब पड़ा है। इस पर मेयर ने कहा कि वह इस घटना के बारे में पुलिस को लिखित में शिकायत दें। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर पता लगाएगी कि वाहनों में आग कैसे लगी। इस दौरान लोगों ने बताया कि यहां पहले भी वाहनों से सामान चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं। दो-चार दिन पहले एक गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया था। इसके अलावा एक स्कूटी का पहिया भी चोरी कर लिया गया था।


न्यू मॉडल टाउन में बंद पड़े घर में लगी आग, सामान जला
उधर शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे न्यू मॉडल टाउन के एफ ब्लॉक में एक बंद पड़े मकान में अचानक आग लग गई। पड़ोसी आकाश ने इसी सूचना दमकल को दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक घर में रखा फ्रीज, टीवी, बेड, एसी आदि सामान जल चुका था। इसके अलावा शनिवार को चंदन नगर में खेत में आग लगने से करीब डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा आर्य नगर से पातन रोड पर भी गेहूं के खेतों में आग लग गई।



एक दिन में 12 जगहों पर लगी आग
शुक्रवार को आए अंधड़ के कारण दमकल के पास 12 जगहों पर आग लगने की सूचनाएं मिली। इस पर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार इस दौरान लांधड़ी में गेहूं की फसल, डाटा, किरतान-सीसवाला, रामायण-ढंढेरी, मिर्जापुर, माजरा, बूरे ब्राह्माणान में गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके अलावा शहर की सुभाष मार्केट में मोबाइल की दुकान व ऋषि नगर में कचरे के ढेर में भी आग लगने की सूचना दकमल के पास आई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed