फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vehicle hit toll booth in Hisar Accident in Hisar

Haryana: बेकाबू ट्राले ने टोल बूथ के डिवाइडर में मारी टक्कर, लगी भीषण आग, नशे में था ड्राइवर

Tue, 12 Aug 2025 12:18 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 12:18 PM IST
सार

 बेकाबू ट्राले ने टोल बूथ के पास डिवाइडर में टक्कर मार दी। टोल बूथ के मैनेजर ने बताया ड्राइवर नशे में था और आग लगने के बाद भी गाड़ी से नहीं उतर रहा था। आग लगने से टोल बूथ में करीब 6 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन
Vehicle hit toll booth in Hisar Accident in Hisar
टोल बूथ पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा की ओर जा रहे बेकाबू हुए ट्राले ने टोल बूथ के पास डिवाइडर में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राले में आग लग गई। आग ने टोल बूथ को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका तब तक टोल पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग के कारण टोल की पूरी वायरिंग जल गई है। सोमवार शाम से ही लांधडी टोल प्लाजा से वाहन फ्री निकल रहे हैं। टोल मैनेजर का कहना है कि करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार शाम को हुआ हादसा 

लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा पर सोमवार शाम करीब सवा छह बजे लेन नंबर-6 में एक ट्रॉला बेकाबू होकर पहुंचा। ट्राले ने सीधे डिवाइडर को टक्कर मारी। तेज रफ्तार ट्राला आता देखकर टोल बूथ के कर्मचारी व वहां खड़े अन्य युवक वहां से भाग कर दूसरी ओर चले गए। ट्राला चालक ने इसके बाद बूथ में टक्कर मार दी जिसके बाद ट्राले में आग लग गई। 
विज्ञापन


ट्राले की आग से बूथ में भी आग लग गई। टोल मैनेजर कमल ने बताया कि आग लगने के बाद भी ट्राला चालक नीचे नहीं उतरा। टोल कर्मचारियों ने उसे नीचे उतारा। मैनेजर कमल ने बताया कि चालक पूरी तरह से नशे में था और वह घायल भी हो गया था। एंबुलेंस से ड्राइवर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मचा हड़कंप

टोल बूथ में आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप में मच गया। आग लगने वाली लेन के साथ की तीन लेन से गाड़ियों का आवागमन बंद किया गया। एक ओर की लेन ही चलाई गई। आग लगने के कुछ देर बाद ही टोल की पूरी वायरिंग जलने से सिस्टम ठप हो गया। टोल के बूम बैरियर बंद होने के बाद टोल को फ्री कर दिया गया। टोल कर्मचारियों ने सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग का भीषण रूप देखकर उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। करीब 30 से 40 मिनट बाद हिसार व बरवाला से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

ट्राला चालक की पहचान गांव दुर्जनपुर निवासी गुलाब सिंह के तौर पर हुई है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्राला खाली था। फिलहाल ट्राले को एक साइड में खड़ा करवाया गया है। पुलिस ने ट्राले से मिले दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

अग्रोहा थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्राला चालक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। अभी टोल प्लाजा मैनेजर की ओर से शिकायत नहीं मिली है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed