फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vegetable market for jobs in the state, there should be a CBI inquiry by the government: Deependra Hooda

प्रदेश में नौकरियों की लगी सब्जी मंडी, सरकार की सीबीआई जांच हो : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market for jobs in the state, there should be a CBI inquiry by the government: Deependra Hooda
नारनौंद/बास (हिसार) प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार से पूरी तरह से लिप्त है। आज प्रदेश में नौकरियां सब्जी मंडी की तरह बिक रही है। जबकि सरकार इमानदारी से नौकरी देने का झूठा ढिंढोरा पीट कर बेरोजगार युवाओं को गुमराह कर रही है। यह बात कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने गांव पेटवाड़ में जस्सी पेटवाड़ के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही। इस दौरान वह बास गांव में पूर्व सरपंच अनिल मोर व कुलवंत मोर के आवास पर भी गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में खुलेआम रिश्वत लेकर अधिकारी नौकरियां बेचने का काम कर रहे हैं और सरकार उनको बचा रही है। इस मामले में बेरोजगारों के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। अगर सरकार इस मामले की सीबीआई जांच करवाए तो पूरे मामले की परत खुल जाएगी व भाजपा सरकार की भी पोल खुल जाएगी। भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी सरकार है। काले कृषि कानून सरकार ने लागू कर दिए थे तो किसानों ने एक वर्ष तक आंदोलन करके सरकार के घुटने टिकवाने का काम किया। राज्यसभा में जब किसान आंदोलन में शहादत देने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैंने अपनी मांग रखी तो इसे नहीं माना गया। भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है। मुझे लोकसभा चुनाव में रात के अंधेरे में हराकर भाजपा के प्रत्याशी को जिताने का काम किया था। जनता को सब याद है। आने वाले समय में वह इसका बदला लेगी। कांग्रेस के युवा सचिव जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि भाजपा ने लोगों के साथ छल करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed