{"_id":"65c7cb4899ab321852026ea4","slug":"vegetable-market-association-expressed-protest-hisar-news-c-21-hsr1020-319013-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दुकानें बंद कर सब्जी मंडी एसोसिएशन ने जताया विरोध, सरकार के मांग मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दुकानें बंद कर सब्जी मंडी एसोसिएशन ने जताया विरोध, सरकार के मांग मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की स्थगित
Sun, 11 Feb 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
हांसी में हड़ताल के दौरान सब्जी मंडी में एकजुट आढ़ती।
हांसी। हांसी सब्जी मंडी एसोसिएशन ने सब्जी आढ़तियों पर लगाई गई एकमुश्त फीस प्रणाली के विरोध में शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत अपनी दुकानें बंद रखी। इस दौरान सब्जी की खरीद नहीं की गई। शाम को आढ़तियों की सरकार के साथ वार्ता सफल हुई। जिसके साथ ही आढ़तियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। अब आढ़ती रविवार से काम पर लौटेंगे।
शनिवार सुबह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आढ़तियों ने विरोध जताया व नारेबाजी की। इससे पूर्व प्रदेश के सब्जी मंडी के आढ़तियों ने सरकार से इस कानून में बदलाव करने या इसे वापस लेने की मांग को लेकर 20 दिसंबर को पूरे प्रदेश में सब्जी मंडियां बंद रखकर विरोध किया था। वहीं आढ़तियों की हड़ताल के चलते सब्जी के दामों में बढ़ोतरी हुई। खासकर पंजाब व राजस्थान से आने वाली सब्जी के दाम बढ़े। हड़ताल के चलते किसानों को भी सब्जी बेचने के लिए परेशानी हुई। वहीं शाम को एसोसिएशन की सरकार के साथ वार्ता सफल रही। जिसके बाद आढ़ती अब रविवार सुबह से काम पर आएंगे। आम दिनों की तरह सब्जी की खरीद की जाएगी।
प्रदेशस्तरीय एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सरकार के साथ वार्ता हुई। जिसमें हमारी मांगें मान ली गई है। आश्वासन दिया गया है कि 15 फरवरी तक मांगें पूरी हो जाएंगी। जिसके साथ हड़ताल समाप्त हो गई। - अनिल चावला, प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन