फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Using the latest technology in crime research

क्राइम अनुसंधान में नवीनतम तकनीक का प्रयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Using the latest technology in crime research
पुलिस द्वारा तैयार की गई एप के कार्य करने के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हांसी। अनुसंधान में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर क्षेत्र की पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो) व सीपीएफ ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सीसीटीएनएस हैकथोंन एंड साइबर चैलेंज प्रतियोगिता के तहत पुलिस इन्वेस्टिगेशन एप तैयार की। नवीनतम तकनीक पर आधारित यह एप पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत व उनकी टीम ने तैयार की। इस पुलिस इन्वेस्टिगेशन एप को पूरे भारत वर्ष में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। इस एप के तहत पीड़ित मौके से ही एफआईआर दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा पीड़ित को एफआईआर की कॉपी मौके पर ही उपलब्ध कराई जा सकती है। एप का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। जिस अधिकारी को टाइप करना नहीं आता, वह इसका प्रयोग बोलकर सकता है। एप के माध्यम से मौके पर घटनास्थल के फोटोग्राफ्स लिए जा सकते हैं। मौके पर ही सभी दस्तावेज डिजिटल फॉर्म में तैयार किए जाएंगे, जिससे पुलिस कार्रवाई में विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो व सीपीएफ ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सीसीटीएनएस साइबर चैलेंज प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक की तरफ से एप को प्रस्तुत किया, जहां से इसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। एप के संचालन में पीएसआई, नितिन, हेड कांस्टेबल विपिन साइबर सेल व हेड कांस्टेबल सुरेंद्र व सिपाही कुलदीप का सराहनीय योगदान है। एप्लीकेशन बारे हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा भी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed