फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Up to 50 percent subsidy will be available on agricultural equipment, apply by February 16

Hisar News: कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान, 16 फरवरी तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Up to 50 percent subsidy will be available on agricultural equipment, apply by February 16

विज्ञापन
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हिसार की ओर से किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 में स्मैम योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों और मशीनों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। उप कृषि निदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 25 प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों एवं मशीनों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी 2024 और खरीफ 2025 की फसल का पंजीकरण अनिवार्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed