फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   UP resident painter dies after being hit by train

Hisar News: ट्रेन की चपेट में आने से यूपी निवासी पेंटर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
UP resident painter dies after being hit by train
हिसार। हिसार-सिरसा रेलवे ट्रैक पर घोड़ा फार्म रोड के पास बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई। रेलवे थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में इतफाकिया केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजू कुमारी ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार सुभाष के बयान पर कार्रवाई की गई है। मृतक राकेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले का निवासी था और पिछले कई सालों से परिवार सहित हिसार के बारह क्वार्टर क्षेत्र में रह रहा था। वह पेशे से रंग-पेंट का काम करता था।
विज्ञापन

सुबह करीब 7.15 बजे वह साइकिल से काम के लिए निकला था। घोड़ा फार्म रोड पर साइकिल खड़ी कर वह पेशाब करने गया था, इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से मिले नंबरों के आधार पर उसकी पहचान की। शव रेलवे ट्रैक से करीब पांच-छह फीट की दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed