फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Unsolved cases of murder become probleme for police

पड़ताल के लिए--हत्या के चार मामले पुलिस के लिए बने पहेली

Thu, 08 Jul 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Unsolved cases of murder become probleme for police
हिसार। जिले में शव बरामदगी के कई मामले आज भी पुलिस के लिए पहेली बने हैं। किसी मामले में जांच अधूरी तो किसी को पुलिस की ओर से आत्महत्या घोषित किया जा चुका है, लेकिन परिजन मामले को हत्या बता रहे हैं। इनमें दो मामले तो 6 महीने से भी ज्यादा पुराने हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इस कारण अभी आरोपियों के गिरेबान तक कानून के लंबे हाथ नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन

अनसुलझे केस
1. 14 नवंबर को दिवाली वाले दिन शाम को गांव गंगवा निवासी चौकीदार लक्ष्मण दास की श्मशान घाट में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला लूट का बताया गया।आजाद नगर थाना पुलिस ने लक्ष्मण दास के दामाद 12 क्वार्टर रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। 69 वर्षीय ससुर लक्ष्मण दास गंगवा के श्मशान घाट में करीब दो वर्ष से चौकीदार था। मामले में जांच के दौरान एसपी बलवान सिंह राणा भी मौके पर पहुंचे थे। मामले में आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन

2. बगला रोड पर सड़क किनारे 9 नवंबर की सुबह एक प्रवासी मजदूर (ई-रिक्शा चालक) का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतक राजेश के भाई दिनेश के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मृतक के भाई ने दो भैंस व्यापारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। मूल रूप से यूपी में हाथरस के गांव चित्रपुर निवासी राजेश करीब 9 वर्ष से हिसार के ढाणी श्यामलाल में किराये के मकान में अपनी पत्नी मीना व आठ माह की बेटी के साथ रहता था। मामले में आरोपियों का पता लगाने में पुलिस विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. पिता की दवा लेने के लिए निकले सूर्य नगर निवासी एवं चिकनवास गांव के सरकारी स्कूल में विज्ञान शिक्षक अजीत सिंह का शव 20 जून की सुबह तोशाम रोड पर एक खाली प्लॉट से अधजली अवस्था में बरामद हुआ था। डीएसपी अभिमन्यु लौहान व मिलगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में मिलगेट थाना पुलिस ने मृतक अध्यापक अजीत सिंह के भाई अनूप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। मामले में पुलिस की ओर से इस आत्महत्या करार दिया गया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई। मामले में अब पुलिस जांच में जुटी है।

4. 17 जून को सेक्टर 1-4 में निर्माणाधीन मकान के सामने मैनहोल में मानव कंकाल मिला था। मामले में हुडा विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता तरण भौंसले की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व खुर्द-बुर्द का केस दर्ज किया था। हुडा के कनिष्ठ अभियंता ने पुलिस को बताया था कि सेक्टर-4 में अपनी टीम के साथ सीवरेज खुलवाने के लिए पहुंचे थे। जब लाइन को चेक कर रहे थे तब मैनहोल का ढक्कन अंदर दबा हुआ था। इसे खुलवाकर देखा तो उसमें ईंटें दिखाई दीं। जब ईंट हटवाकर देखा तो मानव कंकाल नजर आया। यह कंकाल किसका है, इसके बारे में मधुबन से रिपोर्ट आने का इंतजार पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed