{"_id":"65a6c1e5eb89e50f4a03f49c","slug":"unknown-person-dies-in-night-shelter-built-in-roadways-bus-in-hisar-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: ठंड का प्रकोप, रोडवेज बस में बनाए रैन बसेरे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, ठंड से मरने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: ठंड का प्रकोप, रोडवेज बस में बनाए रैन बसेरे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, ठंड से मरने का अंदेशा
Tue, 16 Jan 2024 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:20 PM IST
सार
हिसार शहर में मंगलवार को दिन का तापमान 12.8 व रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के हिसार में सोमवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे रोड पर खड़ी रोडवेज बस में बनाए रैन बसेरे में रात को एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। अंदेशा है कि उसकी मौत ठंड से हुई है। हालांकि मौत का सही कारण शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। डोगरान मोहल्ला चौकी पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने रेलवे रोड पर रैन बसेरे के नाम पर हरियाणा रोडवेज की एक बस खड़ी कर रखी है।किसी ने मंगलवार को करीब 12 बजे पुलिस को बताया कि बस में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। सूचना मिलने पर ईआरवी स्टाफ मौके पर पहुंचा। डोगरान मोहल्ला चौकी पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार का कहना है कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया है।