{"_id":"68978ac3660b92658c0e8ff3","slug":"unique-protestsisters-were-made-to-apply-black-tilak-tied-black-rakhi-hisar-news-c-21-hsr1020-684597-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अनूठा विरोध...बहनों से काला टीका लगवाया, काली राखी बंधवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अनूठा विरोध...बहनों से काला टीका लगवाया, काली राखी बंधवाई
विज्ञापन
हिसार सामान्य नागरिक अस्पताल में एनएचएम के कर्मचारी काली राखी बांधकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
हिसार। पिछले चार महीने से वेतन न मिलने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने शनिवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर काली राखी कार्यक्रम आयोजित किया। काला रक्षाबंधन मनाते हुए महिला कर्मचारियों ने पुरुषों की कलाई पर काली राखी बांधी, काला टीका लगाया और गुड़ खिलाया। पुरुष कर्मचारियों ने बहनों के मान-सम्मान में खाली लिफाफे देकर वेतन न मिलने की पीड़ा को दर्शाया।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जगत बिसला ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर निष्ठा, मेहनत और लगन से लागू करते हैं। सरकार पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं कर रही है। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार और जिला मंत्री मनोज कौशिक ने कहा कि कई कर्मचारियों के बच्चों की फीस न देने के कारण नाम कट गए हैं। बैंक लोन की किस्तें समय पर न चुकाने से कर्मचारी बैंक डिफाल्टर हो गए हैं। रिश्तेदारों व मित्रों से लिया कर्ज न चुकाने से सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। घर का राशन और दवाइयां तक खरीदना मुश्किल हो गया है।
11 अगस्त से 15 अगस्त तक कार्य बहिष्कार करेंगे
कर्मचारियों ने चेताया कि वे 11 अगस्त से 15 अगस्त तक सुबह 10 से 12 बजे तक अपनी-अपनी संस्था पर कार्य बहिष्कार करेंगे। 16 अगस्त तक लंबित 4 माह का वेतन और आगे हर माह समय पर भुगतान का बजट प्रावधान नहीं किया गया तो अगले चरण का आंदोलन तय किया जाएगा। इस मौके पर कौशल्या, दर्शना, पूनम, सोनिया, जयश्री, सुनीता, कमलेश, सुमन, मोनिका, सुमित शर्मा, संदीप आदि उपस्थित रहे।