{"_id":"6828c3bc0906ca80180f4ed7","slug":"union-culture-and-tourism-minister-gajendra-singh-shekhawat-will-visit-rakhigarhi-tomorrow-hisar-news-c-21-hsr1027-628486-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे कल करेंगे राखीगढ़ी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे कल करेंगे राखीगढ़ी का दौरा
Sat, 17 May 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 17 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को ऐतिहासिक नगरी राखी गढ़ी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हड़प्पाकालीन स्थलों पर चल रहे उत्खनन कार्य का अवलोकन भी करेंगे। उनके साथ संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल तथा राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
एसडीएम मोहित ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सुबह करीब 10 बजे राखीगढ़ी गांव पहुंचेंगे। हड़प्पाकालीन सभ्यता की जानकारी हासिल करने के लिए राखी गढ़ी गांव के पास चिह्नित स्थलों पर उत्खनन कार्य चल रहा है। इसमें अभी तक हड़प्पाकालीन सभ्यता से जुड़ी अनेक प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने बताया कि हड़प्पाकालीन सभ्यता की जानकारी आमजन तक पहुंचने के लिए राज्य सरकार द्वारा राखी गढ़ी गांव में एक संग्रहालय भी बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उत्खनन में प्राप्त हो रही पुरातात्विक वस्तुओं को इस संग्रहालय में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्राम गृह, छात्रावास और कैफेटेरिया का निर्माण कार्य यहां पूरा हो चुका है।