{"_id":"65db6c21c6dce410420d8890","slug":"uncle-and-nephew-assaulted-when-they-went-to-buy-pakodas-case-registered-hisar-news-c-21-hsr1005-329544-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पकौड़े लेने गए चाचा-भतीजे के साथ की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पकौड़े लेने गए चाचा-भतीजे के साथ की मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
बास। गांव भाटोल जाटान में शराब ठेके के पास पकौड़े लेने गए चाचा-भतीजे के साथ मारपीट कर जाति सूचक अपशब्द कहने का मामला सामने आया है। बास पुलिस ने दो नामजद व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाटोल जाटान निवासी गुरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। 21 फरवरी की रात करीब 10 बजे उसका चाचा बिट्टू गांव भाटोल जाटान के शराब ठेके के पास से गागोली की दुकान से पकौड़े लेने के लिए गया हुआ था।
वह अपने चाचा को बुलाने के लिए गागोली की दुकान पर चला गया। वह दुकान के गेट पर खड़ा होकर उसके चाचा बिट्टू को बुलाने लगा तो गांव जीतपुरा निवासी एक अनजान व्यक्ति ने जातिसूचक अपशब्द बोलते हुए कहा कि तेज आवाज में क्यों बोल रहा है। इसके बाद गागोली व दो अन्य ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं खरकड़ा निवासी नरेश ने भी उसके साथ मारपीट की। उसका चाचा बिट्टू उसे छुड़ाने लगा, तो जीतपुरा के दोनों अनजान व्यक्तियों, नरेश व गागोली ने उसके चाचा बिट्टू के साथ भी लाठी-डंडों के साथ मारपीट की। उसके चाचा बिट्टू का फोन वहीं गिर गया और उसका फोन भी टूट गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद चाचा-भतीजा इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में गए। जहां चिकित्सक ने दोनों को हिसार रेफर कर दिया।