फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Unclaimed fire extinguishers, dilapidated toilets, no water supply in Ludhiana-Bhiwani train.

Hisar News: लुधियाना-भिवानी ट्रेन में लावारिस पड़े अग्निशमन यंत्र, बदहाल शौचालय, पानी की नहीं व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed fire extinguishers, dilapidated toilets, no water supply in Ludhiana-Bhiwani train.
लु​धियाना-​भिवानी ट्रेन में टोंटी के नीचे लगा स्टैंड टूटा हुआ। 
हिसार। रेलवे स्टेशन के बाद ट्रेनों में भी आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। लुधियाना-भिवानी ट्रेन में अग्निशमन यंत्र पर एक्सपायरी डेट तक नहीं लिखी है। इसके अलावा ट्रेनों में कई जगह अग्निशमन के सिलिंडर लावारिस हालत में पड़े हैं। ऐसे में यदि डिब्बे में किसी कारणवंश आग लग जाती है तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को संवाद संवाददाता ने एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में सुविधाओं की पड़ताल की। इस दाैरान एक्सप्रेस से सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल रही हैं, मगर पैसेंजर ट्रेनों की हालात बदतर हैं। किसी ट्रेन के डिब्बे में शौचालय बदहाल हैं तो किसी डिब्बे में टोंटियों में पानी ही नहीं है। हैरानी की बात है कि ट्रेन के डिब्बे में आग बुझाने के यंत्र शौचालय के पास लावारिस हालात में पड़े मिले। जांच में इन पर एक्सपायरी डेट तक नहीं मिली।
विज्ञापन

स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीनें पड़ीं बंद
यात्रियों को सस्ते दामों पर आरओ का ठंडा पानी मुहैया करवाने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गई थीं। मशीन से पांच रुपये में एक लीटर पानी मिलता है, मगर पिछले पांच साल से मशीनें बंद पड़ी हैं। यात्री मजबूरन कैंटीन से 15 से 20 रुपये में पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन
रेलवे स्टेशन से रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों आ आना-जाना रहता है। इनमें एक्सप्रेस से लेकर सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल हैं। रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्री ट्रेन में सफर करने पहुंचते हैं। यात्रियों ने स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।
----------------------
रोजाना स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्री सफर करने आते हैं। सुविधाएं कम हैं। पानी के नए बूथ बनाए जाएं, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
- पवन गोयल
----------------------
रेलवे स्टेशन पर काफी समय से फुट ओवरब्रिज का काम भी बीच में रुका हुआ है। जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वाटर वेंडिंग मशीन भी शुरू करवाई जाए। -

राजेश नागपाल
----------------------
ट्रेन के डिब्बे में पानी की समस्या है तो इस बारे में संबंधित अधिकारी से बातचीत की जाएगी। अग्निश्मन यंत्र सही जगह पर रखवाया जाएगा। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -
भूपेश यादव, सीनियर डीसीएम, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed