फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Unclaimed animals roaming among the passengers at the bus stand, fear of accident

Hisar News: बस स्टैंड पर यात्रियों के बीच घूम रहे लावारिस पशु, हादसे का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed animals roaming among the passengers at the bus stand, fear of accident
हिसार। शहर में लावारिस पशुओं की गंभीर समस्या बनी हुई है। सुबह से शाम तक हर चौराहे और चौक पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। हालात यह है कि अब तो पशु बस स्टैंड पर यात्रियों के बीच घूमते देखे जा सकते हैं। ऐसे में हादसा होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले भी बस स्टैंड पर गाय ने एक सफाई कर्मचारी को चोटिल किया था। उपचार के लिए उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई बार रोडवेज की ओर से नगर निगम को भी बस स्टैंड परिसर से पशुओं को पकड़ने के लिए पत्र लिखा गया। मगर आज तक यहां पशुओं को पकड़ने के लिए टीम नहीं पहुंची। कई बार तो पशु बूथ पर आकर यात्रियों के बीच घूमते हैं। गंदगी फैलाते हैं। ऐसे में पशु यात्री पर हमला कर सकते हैं। यात्रियों ने भी बस स्टैंड से पशुओं को पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

---------------
लोकल बस स्टैंड से आ रहे पशु अंदर
लोकल बस स्टैंड से पशुओं की एंट्री होती है। सुबह से शाम तक पशु बस स्टैंड परिसर में बैठे रहते हैं। कभी बूथ पर तो कभी बस के आगे घूमते रहते हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि पहले भी कई बार यात्री पशुओं की समस्या को लेकर रोडवेज अधिकारियों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बस स्टैंड पर पशु घूम रहे हैं तो गंभीर समस्या है। पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा, ताकि कोई हादसा न हो।
- डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed