फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uklana MLA Naresh Selwal Alleges Congress MLAs Were Offered Bribes of 25 Crore rupee Each

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग मामला:MLA नरेश सेलवाल का आरोप, कांग्रेस विधायकों को 25-25 करोड़ के प्रलोभन दिए

Sun, 22 Mar 2026 10:50 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 22 Mar 2026 10:50 AM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस पार्टी के अधिकृत एजेंटों ने अपनी आंखों से पांच विधायकों को गद्दारी करते हुए देखा है। इन पांच विधायकों के खिलाफ कांग्रेस हाईकमान की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। पार्टी के साथ धोखा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
Uklana MLA Naresh Selwal Alleges Congress MLAs Were Offered Bribes of 25 Crore rupee Each
उकलाना विधायक नरेश सेलवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद उठे सियासी बवंडर के बीच उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। विधायक सेलवाल का आरोप है कि कांग्रेस विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये तक का प्रलोभन दिया गया। उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश भी की गई। उन्होंने दावा किया कि उन्हें स्वयं भी 25 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। मतदान के दिन सुबह कुछ विधायकों को बार-बार कॉल करके दबाव बनाने की कोशिश की गई। मजबूर होकर अपने मोबाइल फोन तक बंद करने पड़े।

विज्ञापन


उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव गाजूवाला में शादी समारोह में पहुंचे कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के लिए हर चाल चली। चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से हॉर्स ट्रेडिंग की गई। भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को कई तरह के प्रलोभन दिए। उनके मोबाइल पर बार-बार कॉल की जा रही थी। क्रॉस वोटिंग के सवाल पर जवाब देते हुए विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को मतदान प्रक्रिया की पूरी ट्रेनिंग दी थी। इसके बावजूद कुछ विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया।
विज्ञापन


पार्टी के अधिकृत एजेंटों ने अपनी आंखों से पांच विधायकों को गद्दारी करते हुए देखा है। इन पांच विधायकों के खिलाफ कांग्रेस हाईकमान की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। पार्टी के साथ धोखा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि चार अन्य विधायकों के वोट रद्द हुए हैं, जिसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध 28 वोट के साथ विजयी रहे। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के वोटों की गिनती नहीं हुई, क्योंकि नियमों के अनुसार तीसरे उम्मीदवार के वोट गिनने का प्रावधान नहीं है। सतीश नांदल को 27 वोट मिलने की बात पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed