फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Udita's relatives reached the neighbors house if the match did not come on the TV channel

टीवी चैनल पर नहीं आया मैच तो पड़ोसियों के घर पहुंचे उदिता के परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Udita's relatives reached the neighbors house if the match did not come on the TV channel
गांव कैमरी में मैच शुरु होने से पहले प्रार्थना करते शर्मिला की मां सतोष। - फोटो : Hisar
हिसार। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सेमीफाइनल मुकाबले में हार से देशवासियों में मायूसी छाई है। लेकिन परिजनों और लोगों में अभी भी पदक की उम्मीद बरकरार है। भारतीय टीम में हिसार की दो बेटियां उदिता और शर्मिला शामिल हैं। दोनों के परिजनों का कहना है कि हार-जीत मुकाबले में चलती रहती है। मुकाबला जीतते तो सोने पर सुहागा हो जाता। मुकाबले में बेटियां अच्छा खेली। उम्मीद है कि म्हारी बेटियां मेडल लेकर ही आएंगी।
विज्ञापन

बुधवार को अर्जेंटीना के साथ खेल गए मुकाबले से पहले दोनों बेटियां के परिजनों ने उनकी जीत की कामना की। शर्मिला की मां ने मंदिर में पूजा की। वहीं उदिता के घर टीवी चैनल पर मैच नहीं आने से परिजन पड़ोसी के घर पहुंच गए। मुकाबले में 1-0 की बढ़त मिलने पर परिजन खुशी से झूम उठे। वहीं मैच के अंत तक प्रतिद्वंद्वी टीम की बढ़त से परिजन मायूस हो गए। उदिता की माता गीता देवी ने कहा कि मैच हारे हैं हिम्मत नहीं। वहीं, शर्मिला की मां संतोष देवी का कहना है कि बेटियों ने कोशिश तो पूरी की थी।
विज्ञापन

बेटियों की जीत के लिए शहरवासियों ने किए हस्ताक्षर
बेटियों को शुभकामनाएं देने के लिए अमर उजाला की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर लोगों ने अपनी शुभकामनाएं लिखीं। अब कांस्य पदक के लिए भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है। मंदिरों में खिलाड़ी से लेकर ग्रामीण पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेनल्टी कार्नर ठीक ढंग से नहीं खेल पाए। डिफेंस भी कमजोर दिखा। टीम को गोल करने के कई मौके भी मिले, बावजूद नहीं कर पाए। - आजाद मलिक, सीनियर हॉकी कोच
सेमीफाइनल में टीम ने शुरू से लेकर अंत तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए दावेेदार है। - राजेंद्र सिहाग, सीनियर हॉकी कोच

मैच खत्म होने से पहले ही टीवी के सामने से उठते हुए उदिता के परिजन।  संवाद

मैच खत्म होने से पहले ही टीवी के सामने से उठते हुए उदिता के परिजन। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed