फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two students of GJU selected in Jindal Industries Pvt. Ltd., Hisar

Hisar News: जीजेयू के दो विद्यार्थियों का जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड हिसार में हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Two students of GJU selected in Jindal Industries Pvt. Ltd., Hisar
हिसार। कंपनी अधिकारियों के साथ चयनित विद्यार्थी।
हिसार। जीजेयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा लगाए गए ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विवि के दो विद्यार्थियों को जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के आईटी विभाग के लिए चयनित किया गया है। चयनित होने वालों में 2024 पासिंग आउट बैच बीटेक आईटी के राहुल व बीटेक सीएसई के देवेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई और कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत टीएंडपी सेल के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्री-प्लेसमेंट टॉक के साथ हुई। जिसमें डीजीएम एचआर प्रमोद बंसल ने विद्यार्थियों को कंपनी और जॉब प्रोफाइल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1972 में स्थापित जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 15 मिमी से 400 मिमी की रेंज में उच्च गुणवत्ता वाले एमएस ब्लैक और गैल्वनाइज्ड पाइप और ट्यूब बनाती है।
विज्ञापन

इस ड्राइव में सीएसई विभाग के 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनी के जीएम वित्त मुकेश अग्रवाल, डीजीएम आईटी राजबीर, एएम एचआर रवि पारीक तथा डीजीएम एचआर प्रमोद अग्रवाल द्वारा लिए गए तकनीकी और एचआर साक्षात्कार के बाद विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed