{"_id":"58ff919e4f1c1b4766c0d8d5","slug":"two-snetchers-seven-years-imprisonment-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चेन स्नेचरों को सात-सात साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चेन स्नेचरों को सात-सात साल कैद
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : Pintrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजे जयबीर हुड्डा की अदालत ने एक पूर्व शिक्षिका की सोने की चेन झपटने पर बरवाला के वार्ड नंबर आठ निवासी सुलतान और भिवानी के गांव दांग कलां के अजीत को सात-सात साल की कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उनको एक-एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। चेन खरीदने वाले बरवाला के कोटला मोहल्ला के सुनार कर्णसिंह उर्फ कन्नु को तीन साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर उसको छह महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस बारे में 11 अप्रैल 2016 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार फतेहाबाद के जगजीवन नगर निवासी पूर्व शिक्षिका पूनम डीसी कॉलोनी हिसार में ससुर रामदयाल मेहता के घर आई हुई थी। वह वारदात वाले दिन पड़ोसन शोभा के साथ अर्बन एस्टेट में विश्वास स्कूल के पास अखंड पाठ के भंडारे में गई थी। वे दिन में करीब साढे़ 12 बजे पैदल घर लौट रही थीं। तभी स्कूटी पर दो युवक आए और झपटा मारकर पूनम की चेन तोड़कर फरार हो गए थे। महिला ने शोर मचाया था, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। सिविल लाइन पुलिस ने स्नेचिंग का केस दर्ज किया था। पुलिस ने बाद में बरवाला के सुलतान और दांग कलां के अजीत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि उन्होंने चोरीशुदा चेन बरवाला के कोटला मोहल्ला के सुनार कर्णसिंह को बेच दी। पुलिस ने बाद में कर्णसिंह को गिरफ्तार किया था।