फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two schools with less than 20 students will merge

Hisar News: 20 से कम छात्र संख्या वाले दो स्कूल होंगे मर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two schools with less than 20 students will merge
हांसी। उपमंडल के 20 से कम छात्र संख्या वाले दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज किया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा कार्यालय द्वारा इनकी रिपोर्ट बनाकर विभाग में भेज दी गई है। इसके लिए आंबेडकर कॉलोनी के प्राइमरी स्कूल व गांव ढाणी पुरिया के मिडल स्कूल का चयन हुआ है। आंबेडकर कॉलोनी के प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 11 है। वहीं मिडल स्कूल में कक्षा छठी से आठवीं के 19 छात्र है। इन दोनों को उनके आस पास के राजकीय स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। आगामी सत्र में इन स्कूलों को समायोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं विभाग द्वारा दो और स्कूलों का चयन किया गया था, लेकिन अब उनमें छात्र संख्या 20 से अधिक हो गई है। ऐसे में उन्हें अब समायोजित नहीं किया जाएगा। कम छात्र संख्या वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को शिक्षा विभाग की ओर से नजदीकी स्कूल में मर्ज किया जाएगा, ताकि सरकार पर इन स्कूलों के संचालन से पड़ने वाला आर्थिक बोझ घटे और शिक्षकों समेत यहां के संसाधनों का वहां इस्तेमाल में लाया जाए, जहां इनकी कमी है। इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से भी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन




निशुल्क परिवहन सुविधा भी मिलेगी
विभाग की योजना के अनुसार, समायोजित होने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। ऐसे स्कूलों को नजदीकी स्कूल में मर्ज किया जाएगा। साथ ही इन स्कूलों के विद्यार्थियों को नए स्कूल में पहुंचने के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकी विद्यार्थियों को स्कूलों में आने के लिए समस्या न हो। जिन दोनों स्कूलों को विभाग की ओर से सूचीबद्ध किया गया है, उनकी छात्र संख्या 30 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------

दो स्कूलों का चयन किया गया है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी जा चुकी है। विभाग के आगामी आदेशों पर कार्रवाई की जाएगी। - सतीश, असिस्टेंट बीईओ, हांसी

16जेएनडी38: पटवार भवन में हड़ताल पर बैठे पटवारी। संवाद।

16जेएनडी38: पटवार भवन में हड़ताल पर बैठे पटवारी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed