{"_id":"69facdf58709d312870ac26c","slug":"two-people-killed-in-car-collision-in-jakod-khera-village-in-hisar-both-were-returning-home-from-fields-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में बड़ा सड़क हादसा: कार की टक्कर से गांव जाखोद खेड़ा में दो लोगों की मौत, खेत से घर लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बड़ा सड़क हादसा: कार की टक्कर से गांव जाखोद खेड़ा में दो लोगों की मौत, खेत से घर लौट रहे थे दोनों
Wed, 06 May 2026 10:43 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 06 May 2026 10:43 AM IST
सार
हिसार में जाखोद खेड़ा गांव के रहने वाले दो ग्रामीण मंगलवार रात अपने खेतों में सिंचाई का काम पूरा कर वापस गांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे सीसवाला रोड पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के जाखोद खेड़ा गांव में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। सीसवाला रोड पर तेज रफ्तार का कहर दो ग्रामीणों की जान ले गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों व्यक्ति रात को अपने खेत में पानी लगाकर पैदल घर की ओर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जाखोद खेड़ा गांव के रहने वाले दो ग्रामीण मंगलवार रात अपने खेतों में सिंचाई का काम पूरा कर वापस गांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे सीसवाला रोड पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
शिनाख्त और आगामी कार्रवाई
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।