{"_id":"69a72b70392f0394b50d65a4","slug":"two-new-urban-health-centers-will-be-built-on-the-path-to-better-health-hisar-news-c-21-hsr1020-822662-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बेहतर सेहत की राह, दो नए अर्बन हेल्थ सेंटर बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बेहतर सेहत की राह, दो नए अर्बन हेल्थ सेंटर बनेंगे
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दो नए अर्बन हेल्थ सेंटर (यूएचसी) बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने आजाद नगर और ऋषि नगर में इनके निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया है। इन केंद्रों के निर्माण के लिए जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा, मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं। नागरिक अस्पताल ही अधिकांश मरीजों के लिए प्राथमिक विकल्प है, लेकिन बस अड्डे और जाम की स्थिति के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में समय लगता है। इसके अलावा आजाद नगर, कैमरी रोड और सातरोड क्षेत्र के कई मरीज सुविधाओं की कमी के चलते अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते।
आजाद नगर में पहले बनाए गए यूएचसी में जगह कम होने के कारण जांच की सुविधाएं सीमित हैं। लंबे समय से अस्पताल की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया था। इसी के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए अर्बन हेल्थ सेंटर के निर्माण की घोषणा की थी। वहीं, ऋषि नगर में मल्टीलेवल भवन बनाकर यूएचसी संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तथ्य
जिले में 27 पीएचसी, 8 सीएचसी और 192 स्वास्थ्य केंद्र हैं।
कुल 177 पदों में से 95 भरे हैं, 82 खाली हैं।
नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्स के 90 पदों में से 54 भरे हैं।
लैब टेक्निशियन के 14 पदों में केवल 4 भरे हैं।
हिसार में अभी सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा नहीं है, जबकि एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और ईसीजी मशीन उपलब्ध हैं।
हाल ही में नागरिक अस्पताल में नया ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है।
अस्पताल में स्पेशलिस्ट के 2 पद खाली हैं, रेडियोलॉजिस्ट और डायटिशियन के पद भी खाली हैं।
नागरिक अस्पताल में 22 एंबुलेंस हैं, लेकिन आईसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
निकू, रिकू और पिकू में बेड व स्टाफ की क्षमता 33 प्रतिशत खाली है।
सुरक्षा के लिए 25 गार्ड तैनात हैं।
हिसार जिला मुख्यालय पर 200 बेड का सबसे बड़ा नागरिक अस्पताल है।