{"_id":"66f72d7cf1ccb971b80e24c4","slug":"two-miscreants-riding-a-bike-snatched-the-mangalsutra-from-the-neck-of-a-woman-riding-a-scooter-hisar-news-c-21-hsr1020-474220-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र
Sat, 28 Sep 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड स्थित आरओबी पर बाइक सवार दो बदमाश वीरवार शाम स्कूटी सवार शांति कुंज कॉलोनी निवासी मंजू के गले से सोने का डेढ़ तोले का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पिछले एक महीने से महिलाओं से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीनने की यह चौथी वारदात है।
शांति कुंज कॉलोनी निवासी मंजू ने बताया कि वह पटेल नगर स्थित ग्लोबल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन काउंसलर है। 26 सितंबर शाम करीब 6 बजे वह श्याम विहार कॉलोनी निवासी सहेली संतोष के साथ स्कूटी पर पटेल नगर से घर जा रही थी। स्कूटी मंजू चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद उन्होंने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन वे फरार हो गए। आरोपियों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष होगी। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें आरोपी दिखाई दे रहे हैं।