{"_id":"6778360c0e9dab4de70fd4fd","slug":"two-miscreants-looted-39-thousand-rupees-and-mobile-from-the-liquor-shop-of-hindwan-hisar-news-c-21-hsr1020-537658-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिंदवान के शराब ठेके से दो बदमाश लूट ले गए 39 हजार रुपये व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिंदवान के शराब ठेके से दो बदमाश लूट ले गए 39 हजार रुपये व मोबाइल
विज्ञापन
हिसार। गांव हिंदवान के शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारने की धमकी देकर दो बदमाश वीरवार तड़के करीब तीन बजे 39,720 रुपये और मोबाइल लूट कर ले गए। बदमाश जाते समय ठेका के सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कनोह निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब 15 दिन पहले ही हिंदवान के शराब ठेके पर सेल्समैन लगा था। 2 जनवरी को तड़के करीब 3 बजे ठेके के अंदर शटर बंद कर जाल को लॉक करके सो रहा था। अचानक शटर खुलने की आवाज सुनाई दी तो नींद खुल गई। दो युवकों ने जाल वाले कुंडे व लॉक को रॉड से तोड़ा और कहा कि तू जहां है, वहीं बैठा रह, नहीं तो गोली मार देंगे।
इसके बाद बदमाशों ने पूरे दिन की कमाई के 29,720 रुपये, उसके बैग से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने दो-तीन शराब की बोतलें भी उठाई थीं। एक बदमाश ने पीले रंग का कोट और दूसरे ने काले रंग का कोट पहना था। दोनों हरियाणवीं में बात कर रहे थे। बदमाश जाते समय डीवीआर ले गए और शटर बंद कर गए।
विज्ञापन
सुबह करीब 5:30 बजे बाहर एक व्यक्ति की आवाज सुनाई दी तो शटर खुलवाया। इसके बाद ठेकेदार नरेश और पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले 24 दिसंबर को शहर की ऑटो मार्केट स्थित शराब ठेके के बाहर बाइक सवार चार युवकों ने हवाई फायरिंग की थी। गुप्तचर विभाग की तरफ से शहर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवाया था। पुलिस सिर्फ केस दर्ज करने तक सीमित रह गई है।