फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two female accused arrested in Naveen's murder case

Hisar News: नवीन की हत्या के मामले में दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two female accused arrested in Naveen's murder case
हिसार। थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को गांव हिन्दवान निवासी नवीन हत्याकांड में दो और महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुकमा और सुमित्रा हैं। दोनों 14 जून की सुबह हुई हत्या की वारदात में शामिल थीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

14 जून 2025 को शाम के समय गांव हिन्दवान में दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि नवीन, सावित्री और राजबीर पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन नवीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई को नाली सफाई के लिए कृष्ण, छोटू, महेंद्र और नरेश आदि से कहासुनी हुई थी। बाद में यह मामला आपसी समझौते से सुलझ गया था। हालांकि, 14 जून की सुबह जब फिर से नाली की सफाई की जा रही थी, तो उक्त व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 6:30 बजे प्रताप सिंह का बेटा नवीन टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 15–20 लोगों ने नवीन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल थीं। नवीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed