फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   two days weather will clean

दो दिन साफ रहेगा मौसम, 18-19 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना

Tue, 16 Mar 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
two days weather will clean
प्रदेश में 17 मार्च तक मौसम साफ और खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इसके बाद मौसम में फिर बदलाव होगा और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 18 और 19 मार्च को प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार बनते दिख रहे हैं। इससे पहले सोमवार को दिनभर मौसम रंग बदलता रहा। कभी कड़ी धूप तो कभी आंशिक बादल छाए रहे। इस दौरान चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बनाए रखा।
विज्ञापन

दिन का तापमान गिरा
सोमवार को दिन में ज्यादातर समय बादल छाए रहने के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नारनौल का तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ ही 32.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान की बात करें तो सिरसा का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 16.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सबसे कम रात्रि तापमान करनाल का 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार का दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 30.4 15.8
भिवानी 32.3 16.3
हिसार 31.0 15.0
करनाल 29.2 11.0
नारनौल 32.4 14.2
रोहतक 28.5 15.8
सिरसा 28.6 16.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed