फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Surveillance circle... Dhansu under the watch of 64 cameras

Hisar News: निगरानी का घेरा...64 कैमरों के पहरे में धान्सू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Surveillance circle... Dhansu under the watch of 64 cameras

विज्ञापन
घिराय। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित धान्सू गांव में अब 64 सीसीटीवी कैमरों से पहरेदारी होगी। चोरी और आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम पंचायत ने करीब 10 लाख रुपये खर्च कर सुरक्षा प्रोजेक्ट तैयार किया है।
गांव के चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और स्कूल, लाइब्रेरी व गौशाला जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। इनकी फुटेज देखने और रिकॉर्डिंग पर नजर रखने के लिए लाइब्रेरी में मॉनिटरिंग सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

कैमरों से गांव के प्रमुख रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। पंचायत का उद्देश्य चोरी रोकना और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना है। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने और जांच के लिए साक्ष्य जुटाने में भी मदद मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी में मॉनिटरिंग सेंटर
कैमरों की लाइव फुटेज देखने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के लिए लाइब्रेरी में सेंटर बनाया गया है। चोरी या संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर संबंधित कैमरे की रिकॉर्डिंग से जानकारी मिल सकेगी। जरूरत पड़ने पर पंचायत और पुलिस को जांच में भी सहायता मिलेगी।
दूसरे गांवों से प्रेरित होकर उठाया कदम
ग्राम पंचायत ने दूसरे गांवों में अपनाई जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं से प्रेरणा लेकर यह पहल की है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और किसी घटना के बाद उसके कारणों की पड़ताल में मदद करना है।
लाइब्रेरी में मॉनिटरिंग सेंटर बनाया
सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा ने बताया कि करीब 10 लाख रुपये की लागत से 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए लाइब्रेरी में मॉनिटरिंग सेंटर बनाया गया है। पंचायत का उद्देश्य चोरी और अन्य नकारात्मक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा किसी अप्रिय घटना की स्थिति में रिकॉर्डिंग से जरूरी जानकारी हासिल करना है।

ग्रामीण सुरक्षा की दिशा में पहल
कैमरों की नियमित निगरानी और रिकॉर्डिंग का सुरक्षित रखरखाव होने से चोरी रोकने तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच में मदद मिल सकती है। अब यह व्यवस्था गांव की सुरक्षा मजबूत करने में कितनी कारगर साबित होती है यह देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed