फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Unidentified person dressed as a sadhu dies after being hit by a dumper truck

Hisar News: डंपर की चपेट में आने से साधु की पोशाक पहने अज्ञात व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Unidentified person dressed as a sadhu dies after being hit by a dumper truck

विज्ञापन
बरवाला,घिराय। शहर के नए बस स्टैंड के पास वीरवार शाम काे तेज रफ्तार डंपर ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दाैरान मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद डंपर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शहर के नए बस स्टैंड के ठीक सामने स्थित शराब ठेके के पास वीरवार शाम को तेज गति से आ रहे डंपर ने सड़क पार कर रहे करीब 55 वर्षीय व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति को तुरंत बरवाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल लाने कुछ समय बाद ही चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है और उसने साधु का लिबास पहना हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन को जब्त कर उसके मालिक के जरिए फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed