{"_id":"6ad1377d593720afc00d59ea","slug":"roads-and-lanes-will-be-constructed-in-three-wards-at-a-cost-of-rs-225-crore-hisar-news-c-21-hsr1020-973567-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तीन वार्डों में सवा दो करोड़ से बनेंगी सड़कें और गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तीन वार्डों में सवा दो करोड़ से बनेंगी सड़कें और गलियां
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम प्रशासन वार्ड 4, 16 और 19 में करीब 2.13 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और गलियों का निर्माण कराएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 22 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य पूरा होने पर संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को टूटी सड़कों और गलियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
वार्ड 4 के ज्योतिपुरा मोहल्ले में 63.02 लाख रुपये की लागत से गुलाटी अस्पताल वाली गली और ब्रह्माकुमारी वाली गली में पक्की सीसी रोड बनाई जाएगी।
वार्ड 16 के पटेल नगर, गांधी नगर और मनोहर कॉलोनी में 97.63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से गांधी नगर की गली नंबर 9, लिंक गली, गली नंबर 10 व 11, मनोहर कॉलोनी की गली नंबर 3 व 5, गली नंबर 24 से 26, चौधरी डिपार्टमेंटल स्टोर वाली गली और लॉर्ड रामा स्कूल वाली गली में सीसी रोड का निर्माण और इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) बिछाए जाएंगे।
वहीं, वार्ड 19 की साकेत कॉलोनी में 52.28 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें मुख्य राजगढ़ रोड से बूस्टिंग स्टेशन तक और उससे जुड़ने वाली दूसरी तरफ की गलियों में पक्की सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
एक्सईएन अमित कौशिक ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्रों के लोगों को टूटी गलियों, धूल-मिट्टी और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।