फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   two biker fire on petrol pump owner

पेट्रोल पंप संचालक पर बाइक सवारों ने किया फायर

Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
two biker fire on petrol pump owner
बीती रात गांव चिकनवास पुलिया के पास दो बाइक सवारों ने खाराखेड़ी पेट्रोल पंप संचालक पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पंप संचालक ने मामले की सूचना अग्रोहा पुलिस को दी पुलिस में दी।
विज्ञापन

शिकायत में पंप संचालक योगेश ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 12 बजे खाराखेड़ी अपने पंप से अपनी गाड़ी में सवार होकर हिसार अपने घर जा रहा था। जब उसकी गाड़ी चिकनवास के पास पहुंची तो दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसको गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। बाइक सवारों ने उस पर फायर कर दिया एक फायर उसके ड्राइवर साइड खिड़की में लगा, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इतने में ही हमलावरों ने एक और फायर कर दिया, जो उसके गाड़ी के पीछे डिग्गी के पास जा लगा। अग्रोहा पुलिस जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पंप संचालक की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की पहचान के लिए रोड पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed