फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two agencies applied for sterilization and vaccination of stray dogs, tender for the sixth time if the condition was not met

Hisar News: आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण को लेकर दो एजेंसियों ने किया आवेदन, शर्त पूरी न मिलने पर छठी बार लगाया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two agencies applied for sterilization and vaccination of stray dogs, tender for the sixth time if the condition was not met
हिसार। नगर निगम की तरफ से आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण को लेकर लगाए गए टेंडर के लिए दो एजेंसियों ने आवेदन किया। मगर तकनीकी बोली में शर्त पूरी न करने पर दोनों एजेंसियों के आवेदनों को रद्द कर दिया गया। साथ ही छठी बार टेंडर लगा दिया गया। अब यह टेंडर 7 अप्रैल को खोला जाएगा। बता दें कि अब तक निगम प्रशासन 4 बार टेंडर लगा चुका था। मगर हर बार सिर्फ एक शर्त के कारण टेंडर रद्द करना पड़ रहा था। इस शर्त के अनुसार आवेदन करने वाली एजेंसी के पास पशु कल्याण बोर्ड की अनुमति होनी चाहिए। आखिरकार इसे लेकर निगम अधिकारियों ने पशुपालन विभाग से पत्राचार किया। इस पर पशुपालन विभाग ने बताया कि इस टेंडर के लिए ऐसी किसी शर्त की जरूरत नहीं है। इसके बाद निगम अधिकारियों ने टेंडर में से इस शर्त को हटा दिया था और 5वीं बार टेंडर लगाया था।
विज्ञापन



एक हजार आवारा कुत्तों का होगा टीकाकरण व नसबंदी
निगम प्रशासन के अनुसार शहर में करीब 5 हजार आवारा कुत्ते हैं। पहले चरण में इनमें से एक हजार कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण किया जाएगा। वहीं कुतियों का ऑपरेशन कर उनकी यूट्रस निकाली जाएगी। इस दौरान निगम प्रशासन एजेंसी को कुत्तों की नसबंदी करने के लिए जगह उपलब्ध करवाएगा। एजेंसी को तीन माह में यह कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन



वर्ष 2015 में चलाया था अभियान
वर्ष 2015 में नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी का कार्यक्रम चलाया गया था। इस दौरान निगम एरिया में करीब 10 हजार व जिले में 39 हजार कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण किया गया था। यह प्रोग्राम वर्ष 2016 तक चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed