फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused who attacked while trying to capture the house arrested, sent to jail

Hisar News: मकान पर कब्जा करने के प्रयास में हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused who attacked while trying to capture the house arrested, sent to jail
अग्रोहा। अग्रोहा गांव में लाल डोरे में बने मकान पर कब्जा करने का प्रयास व चार लोगों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित 25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस को दिए बयान मे अग्रोहा निवासी 60 वर्षीय बलबीर सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसने मार्च 2023 में एक मकान अग्रोहा निवासी आनंद उर्फ बबलू से खरीदा था।
विज्ञापन

उसने 2024 में लाल डोरे के अनुसार मकान को अपने नाम कराया। जिसका एग्रीमेंट हुआ था। उस आधार पर आनंद ने उसे कब्जा दे दिया। करीब 3 महीने पहले मकान पर ताला लगा दिया था। पिछले 5-6 दिन से आनन्द गांव छोड़कर चला गया। पीछे से अग्रोहा निवासी नरेंद्र बागड़ी ने मेरे मकान का ताला तोड़कर उसमें कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ 4-5 और व्यक्ति भी थे। बलबीर ने 9 मार्च को अग्रोहा में थाने दर्ज करवाई। पुलिस मौके पर पहुंची तो नरेंद्र बागड़ी वहां नहीं मिला। मैं उस मकान में अपने परिवार के साथ रहने लगा।
दस मार्च दोपहर करीब 1:45 बजे वह, उसकी मां सुनेहरी, बेटा नरेश और पड़ोसी धर्मवीर जाखड़ घर पर बैठे चाय पी रहे थे। इसी बीच 8-10 गाड़ियों में सवार 25 लोग हथियारों से लैस होकर आए। बदमाशों को देखकर हमने मेन गेट को ताला लगा दिया। बदमाशों ने गेट को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं टूटा तो बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस आए। वे चारों लोग कमरों के दरवाजे बंद कर जान बचाने के लिए भागे।

पहले बदमाशों ने मकान में तोड़फोड़ की। फिर दरवाजे तोड़कर उनके साथ मारपीट की और मकान खाली करने की धमकी दी।
थाना प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया कि बलबीर की शिकायत पर अग्रोहा निवासी नरेंद्र बागड़ी, ढंढूर निवासी प्रवेश सहित 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed