{"_id":"688e62812074f25a62089008","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-of-17-lakh-rupees-in-the-name-of-trading-hisar-news-c-21-hsr1020-679636-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख की ठगी के दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख की ठगी के दो आरोपियों को दबोचा
Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। भिवानी जिले की साइबर अपराध थाना पुलिस ने ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एसबी रोड, मलाड पश्चिम (मुंबई) निवासी सचिन और पोरबंदर (गुजरात) निवासी हितेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिवानी खंड के गांव गुरेरा निवासी चानन मल की शिकायत पर कार्रवाई की।
शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया था कि जुलाई 2024 में उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। इसमें इसमें आरोपी ने कॉलर ट्रेडिंग में निवेश के लिए उन्हें प्रेरित किया। अधिक मुनाफे का लालच देकर आरोपियों ने वेबसाइट के माध्यम से ट्रेडिंग खाता खुलवाया और उसमें 17 लाख रुपये जमा करवा लिए। बाद में न तो लाभ मिला और न ही रकम लौटाई गई।
शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी विजय कुमार ने शुक्रवार को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार पोरबंदर (गुजरात) भेजने के आदेश जारी किए गए। जांच अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए भिवानी के एसपी मनबीर सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।