फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for cheating 15 lakh

15 लाख की धोखाधड़ी करने की दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating 15 lakh
गांव राजथल के एक युवक के साथ 15 लाख की धोखाधड़ी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपियों को सात दिन व एक आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पैसे बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जींद में ग्रीन नेटवर्क नाम से एक कंपनी के दो कर्मचारी बरवाला के बनभौरी निवासी विक्रम व जींद के बीबीपुर निवासी अजीत ने 2018 में ग्रीन एपल वेलफेयर सोसाइटी नामक कंपनी से स्वच्छ भारत मिशन परियोजना का गांवों में स्वच्छता व शौचालय आदि के बारे में सर्वे करने का काम दिलाने की बात हुई थी। धनंजय व अरविंद कुमार ने उसे 13 जिलों के सब कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के लिए साढ़े 17 लाख की डिमांड की। इसके बाद उन्होंने 17 अक्तूबर 2018 को ग्रीन नेटवर्क कंपनी के एक्सिस बैंक के खाते में 12 लाख रुपये डाल दिए। 18 अक्तूबर को फिर उसी खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद ढाई लाख रुपये भी जल्दी भेजने की कही गई। उसके बाद उनका काम नहीं होने पर जब पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सेक्टर 5 वैशाली निवासी अरविंद व गुरुग्राम के सुशांत लोक सेक्टर 56 निवासी अजीत को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद को सात दिन और अजीत को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed