फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Turf line passing through central India will shift towards north, there is a possibility of good rain in the state from tomorrow

Haryana Weather: मध्य भारत से गुजर रही टर्फ रेखा उत्तर की तरफ खिसकेगी, कल से प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार

Fri, 08 Jul 2022 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2022 02:34 AM IST
सार

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। गुरुवार को हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बारिश हुई।

विज्ञापन
Turf line passing through central India will shift towards north, there is a possibility of good rain in the state from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में कई दिनों से बारिश की बिखराव वाली गतिविधियां दर्ज की जा रही है। इस कारण से लोगों को उमस व पसीने वाली गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है, मगर जल्द ही मध्य भारत से गुजर रही टर्फ रेखा के उत्तर की तरफ खिसकेगी, जिसके असर से प्रदेश में 9 से 11 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में देश के मैदानी राज्यों में पंजाब, राजस्थान और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों मानसून गतिविधियों को दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से यहां लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मगर हरियाणा के केवल कुछ स्थानों पर ही बारिश की बिखराव वाली गतिविधियों को दर्ज किया गया है और अधिकतर स्थानों पर बारिश की गतिविधियां नदारद है।

विज्ञापन

 

संपूर्ण इलाके में तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। साथ ही साथ पसीने और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। मगर जल्द ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम करवट लेने की संभावनाएं बन रही है। फिलहाल एक चक्रवातीय परिसंचरण राजस्थान व पूर्वी पाकिस्तान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथ ही एक टर्फ रेखा भारत के मध्य से हो कर गुजर रही है। कल से यह टर्फ रेखा थोड़ा उत्तर में स्थित होने की संभावनाएं बन रही है, जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। गुरुवार को हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बारिश हुई।


 

इस दौरान अधिकतम तापमान 35.0 से 40.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। आज भी हरियाणा के उत्तरी जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी और शेष हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर बिखराव के रूप में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed