फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Truck driver killed by friends for refusing to live together

साथ रहने से मना करने पर दोस्तों ने ट्रक चालक की हत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Truck driver killed by friends for refusing to live together
प्रेम का फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
हिसार। हांसी की ढाणी सांकरी निवासी प्रेम सिंह (35) की वीरवार रात करीब 11.15 बजे उसके पांच दोस्तों ने तेज धार हथियारों से वारकर हत्या कर दी। हांसी शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। हत्या की वजह प्रेम ने अपने दोस्तों के साथ रहने से मना कर दिया था। शहर थाना प्रभारी नरेंद्रपाल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी सीताराम ने बताया कि उनका बड़ा बेटा प्रेम सिंह ट्रक चालक था। वर्ष 2017 में प्रेम और गांव के ही सचिन पर जींद जिले के जुलाना में हत्या का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद प्रेम और सचिन दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। करीब ढाई साल पहले दोनों जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आए थे। इसके बाद सचिन, सविन, जयबीर और रवि प्रेम को अपने साथ रखना चाहते थे। हालांकि प्रेम ने परिवार के लिए आरोपियों से दूरी बना ली थी। इसी खुन्नस में वीरवार रात में आरोपियों ने फोन कर प्रेम को पहले घर से बाहर बुलाया। मंदिर के पास ले जाकर उस पर लोहे की रॉड और डंडों से वारकर हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में परिजन प्रेम को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन, सविन, रवि, जयबीर और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

छह महीने पहले हुई थी पंचायत
मृतक प्रेम सिंह के पिता सीताराम ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी आरोपी उसके घर आए और हमारे साथ मारपीट की। इस मामले में पंचायत में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। अपराधी या तो हांसी जिला छोड़ दे, नहीं उनके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। - एसपी नितिका गहलोत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed