{"_id":"618c1142042764085d248cc4","slug":"truck-collides-with-car-one-year-old-child-dies-hisar-news-hsr616536379","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक वर्ष डेढ़ महीने के बच्चे की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक वर्ष डेढ़ महीने के बच्चे की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक वर्ष के बच्चे की मौत
हिसार। चौधरीवास टोल के पास मंगलवार रात को एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक वर्ष डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
पुलिस को दी शिकायत में कार चालक भिवानी के कासणी कलां निवासी संदीप ने बताया कि मंगलवार रात उसके एक वर्ष डेढ़ महीने के बेटे विवेक को बुखार के चलते हिसार के एक अस्पताल में लेकर आ रहा था। उस दौरान कार में उसकी पत्नी पूजा, माता कमला भी थी। इस बीच रात करीब 10 बजे वह चौधरीवास टोल के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे राजस्थान नंबर के एक ट्रक के चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मीबाई पुल के पास बाइक सवार दो युवकों को दिल्ली नंबर की एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सलेमगढ़ गांव निवासी रोहित की मौत हो गई। वहीं उसका दौस्त सलेमगढ़ निवासी सोमेश घायल हो गया। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस को दी शिकायत में सोमेश ने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा एक बजे वह दोनों बाइक पर सवार होकर जिंदल अस्पताल जा रहे थे। बाइक को रोहित चला रहा था। इस दौरान ये हादसा हुआ। सोमेश को नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।